संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां-पटना पथ पर मिशिका नर्सिंग होम के नजदीक एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार को टक्कर मार दी इस घटना में बाइक सवार चिहुंटिया निवासी राजकुमार चौधरी 54 वर्ष व पत्थलडीहा निवासी सुरेश चौधरी 55 वर्ष घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर आये और घायलों को उठाकर आनन-फानन में गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घटना में राजकुमार चौधरी का दायां पैर तीन जगह टूट गया है जबकि घुटना के नीचे का हिस्सा पूरी तरह कटकर कग हो गया है. चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया है. इधर परिजन उसे निजी वाहन से रांची ले जा रहे हैं. जबकि सुरेश चौधरी के चेहरे व पैर में चोट लगी है जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इधर घटना के बाद पिकअप वाहन को चालक समेत पकड़कर गावां पुलिस के हवाले कर दिया है.
सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग, सड़क से सटाकर की गई घेराबंदी से बनी रहती दुर्घटना की आशंका
इस संबंध में बता दें कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां सड़क घुमावदार है. इसके बावजूद एक व्यक्ति द्वारा सड़क तक सटाकर लकड़ी से घेराबंदी कर दिया गया है जिससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते हैं. जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इधर गावां निवासी रणधीर चौधरी, सुरेश चौधरी, रंजीत राम, महेंद्र चौधरी, जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी आदि ने सड़क से अविलम्ब अतिक्रमण हटाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा में सड़क दुर्घटना में दो मृत युवकों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, दिलायी पांच लाख रुपए की सहयोग राशि