संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू और लातेहार जिले के अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है. सिविल सर्जन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और उपचार के लिए 'नन्हा सा दिल' अभियान के तहत विशेष ECHO CAMP का आयोजन किया जा रहा है.
झारखंड सरकार, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), RBSK और CCL के संयुक्त प्रयास से बच्चों के लिए निःशुल्क बाल हृदय जाँच एवं निवारण शिविर (ECHO CAMP) आयोजित किया जा रहा है. यदि किसी बच्चे में तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर का नीला पड़ना, बार-बार सर्दी-खाँसी, सांस लेने में तकलीफ या स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षण दिखते हैं, तो यह जन्मजात हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं.
यह शिविर अलग-अलग जिलों और केंद्रों पर निम्नलिखित तिथियों को आयोजित किए जाएंगे-
- 6 मई 2026 को श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा,
- 7 मई 2026 को सदर अस्पताल, लातेहार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा और
- CHC बालूमाथ दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा
- वही 8 मई 2026 सदर अस्पताल, पलामू सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा
- CHC चैनपुर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किए जएंगे.
- 9 मई 2026 को CHC लेस्लीगंज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- CHC पांकी दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किए जएंगे
इस शिविर में दी जाने वाली सभी सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क हैं. किसी भी प्रकार की पूछताछ या अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9798197363, 6299737695
अभिभावक नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और उपचार के लिए 'नन्हा सा दिल' अभियान के तहत विशेष ECHO CAMP मे जरूर जाए..
यह भी पढ़ें: डुमरी जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने भगत रंगामाटी इसरी बाजार मध्य विद्यालय के नए भवन का किया शिलान्यास