मतगणना को लेकर विशेष ब्रीफिंग सत्र आयोजित, निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने दिय...

मतगणना को लेकर विशेष ब्रीफिंग सत्र आयोजित, निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मतगणना को लेकर विशेष ब्रीफिंग सत्र आयोजित निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  नगर निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर आज न्यू टाउन हॉल में मतगणना से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया. सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं उससे संबद्ध सहयोगी कर्मियों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र को ब्रीफ करते हुए अपर समाहर्ता सह महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर एवं निर्वाची पदाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार एकरूपता के साथ मतगणना करें. मतपेटिका खोलने के पूर्व लेबल (एड्रेस टैग) तथा सील को भलीभांति देख लें और प्रत्याशी के एजेंट को संतुष्ट करें. मतपत्र के वैध और अवैध करने में पूरी सावधानी बरतें.

इसके पूर्व मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने हेल्प डेस्क, बज्रगृह, रिसीलिंग और निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के कार्य एवं दायित्व के बारे में पावर प्वाइंट के साथ विस्तार से समझाया.

उन्होंने मतपत्र की गिनती समाप्त होने के बाद प्रपत्र 19, 20, 21, 22 आदि भरने की प्रक्रिया को बारिकी से समझाया. वहीं दो प्रत्याशी के मत बराबर होने पर लॉटरी प्रक्रिया को भी समझाया.
 
प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र में एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, मुरारी नायक, विकास त्रिवेदी समेत सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार, राज कुमार वर्मा, कुमार वंदन उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चेचारिया मोड़ पर अवैध चिप्स परिवहन पऱ प्रशासन की कार्रवाई, हैदरनगर पुलिस ने टिप्पर ट्रक को किया जब्त

संबंधित सामग्री

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

झारखंड

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस