रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के जोभी चलकरी में घर में सो रहे एक दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया है. इसमें पति पतिया हांसदा 38 की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि पत्नी परनी देवी 32 गंभीर रूप से घायल है. घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि दोनों दंपत्ति और उनके चार बच्चे घर के आंगन में सोए हुए थे तभी बीती रात अज्ञात हमलावरों ने घर पर धावा बोलते हुए घर में सो रहे दंपती पर हमला कर दिया है. इससे पति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि पत्नी घायल है जिसे इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया जहां बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. गस पुरी घटना में हमलावरों ने बच्चों को कुछ भी नहीं किया उनके निशाने पर दंपती ही थे.
हालांकि अब तक जानलेवा हमला के करणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का महौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: 15 साल की मेहनत की कमाई के साथ धोखा! दुबई से लौटी महिला के खाते से उड़ाए 8.5 लाख रुपये