लिट्टीपाड़ा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, दामाद पत्नी और सास की तलवार से हत्या कर फरार

हत्याकांड

लिट्टीपाड़ा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, दामाद पत्नी और सास की तलवार से हत्या कर फरार

इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है

लिट्टीपाड़ा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड दामाद पत्नी और सास की तलवार से हत्या कर फरार

न्यूज11  भारत

लिट्टीपाड़ा/डेस्क: पाकुड़ लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बिचामहल पंचायत अंतर्गत झानागड़ीया गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. पारिवारिक विवाद में दामाद ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और सास पर धारदार तलवार से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिचामहल निवासी आरोपी एबरास अंसारी अपनी ससुराल झानागड़ीया गांव में घर जमाई के रूप में रह रहा था. ढेर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपनी 20 वर्षीय पत्नी गुलचेहरा बीवी और 45 वर्षीय सास मैनेजा बेवा पर तलवार से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि आरोपी तीन छोटे बच्चों का पिता है, जिनमें दो बेटियां और एक दूधमुंहा बच्चा शामिल है. इस घटना के बाद तीनों मासूम बच्चों के सिर से मां और नानी का साया उठ गया है, जिससे गांव में शोक का माहौल है.

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पश्चिम बंगाल में मजदूरी करता था और घटना वाले दिन ही घर लौटा था. देर रात उसने इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की बहन नूरनेहा बीवी के फर्द बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बारिश में बहे झिलिया डायवर्सन का निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता, कल तक डायवर्सन तैयार करने का दिया आश्वासन

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई