पांकी में स्कूल शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फिजिकल टीचर थे मृतक

पांकी में स्कूल शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फिजिकल टीचर थे मृतक

पांकी में स्कूल शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी फिजिकल टीचर थे मृतक

न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क:
​पलामू जिला अंतर्गत पांकी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पांकी थाना रोड स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले स्कूल शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में की गई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी थे. वह स्थानीय सिलदिलिया स्कूल में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे और लंबे समय से पांकी में ही किराए के मकान में रह रहे थे.

​घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की शुरुआती जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस परिजनों के पांकी पहुंचने का इंतजार कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है कि शिक्षक ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस प्रशासन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: रंगदारी के लिए दहशत फैलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार के साथ राहुल सिंह गैंग के 4 शूटर दबोचे गए

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन