सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शुभेंदु गुप्ता न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 18वें दिन मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्कर्मित मध्य विद्यालय, भगवानपुर के प्रांगन में "सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया. इस दौरान मोहनपुर प्रखंड के ठाढ़ीयारा, चकरमा, जमुनिया,बाघमारी पंचायत अंतर्गत गाँवो एवं कस्बा से मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, समाजसेवी एवं भारी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा महापंचायत में सम्मलित हुए. पंचायत में उपस्थित सभी सदस्यों ने सड़क सुरक्षा के बारे में अपना-अपना अनुभव को विस्तार पूर्वक सभी के बीच रखा. इस दौरान सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने Good Samaritan(नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि इत्यादि के बारे में सभी ने स्वयं, परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदारो को सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने हेतु  हाथ उठाकर अपना सहमती जताया, साथ ही सड़क सुरक्षा नियम सबंधी शपथ लिया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक,देवघर श्री अमित कुमार झा, श्री सुभाष तिग्गा, श्री प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर श्री शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, श्री प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक श्री अजय कुमार आदि मोहनपुर थाना के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

संबंधित सामग्री

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

देश-विदेश

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री