नीरज कुमार साहू/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क: बसिया प्रखंड के कोनबीर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान निकाला गया. सड़क सुरक्षा मित्रों के द्वारा कोनबीर खुदी चौक से लेकर कोनबीर ऊपर चौक तक पैदल चलकर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान विशेष कर सुरक्षा मित्रों के द्वारा चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल एवं ऑटो चालकों को सड़क यातायात के बारे में एवं सुरक्षा के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि, चार पहिया वाहन हमेशा सीट बेल्ट लगा कर चले, नशा से दूर रहे, मोटरसाइकिल वाले हमेशा हेलमेट पहनकर ही मोटरसाइकिल चलाएं, नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल या किसी भी प्रकार के वाहन ना दे. इसके साथ ही कई और विशेष जानकारियां जैसे राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को राहवीर के रूप में पहचान कर 25000 प्रोत्साहन राशि और प्रशसित पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा मित्र दिनेश ओहदार, सुमित कुमार साहू, उपेंद्र नाग, राकेश कुमार, विजय कंसारी, सेबेस्टियन बाड़ा आदि मौजूद थे.