सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
सिसई/डेस्कः- एनएच 23 गुमला रांची मुख्य मार्ग सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत, डाड़हा सामटोली मोड़ के समीप शाम को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई.हाईवा और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत एवं दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला वह,एक बच्चा शामिल है.
दुर्घटना में 20 वर्षीय सूरज मुंडा, पिता हरि मुंडा,घटना स्थल पर मौत. और कृष्णा मुंडा उम्र-40 वर्ष,पिता मंगरा मुंडा, नवाटोली थाना - भरनो निवासी एवं जीवंती कुमारी,उम्र-12 वर्ष घायल हो गयी.
प्रशासन को सूचना मिलने के बाद,घटना स्थल पर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुँचे. मृतक एवं घायल व्यक्ति को रेफरल अस्पताल सिसई पहुँचाया.डॉ ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.घायल व्यक्ति की इलाज करने के बाद,बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया.