बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगरोसोल गांव निवासी की चंद्रबोड़ा सांप के डंसने से ...

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगरोसोल गांव निवासी की चंद्रबोड़ा सांप के डंसने से मौत, गांव में शोक की लहर

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगरोसोल गांव निवासी की चंद्रबोड़ा सांप के डंसने से मौत गांव में शोक की लहर

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगरोसोल गांव निवासी टिपसू हेब्रम (39) की चंद्रबोड़ा सांप के डंसने से इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, टिपसू हेब्रम अपने घर में साफ-सफाई कर रहे थे. इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपे चंद्रबोड़ा सांप पर अनजाने में उनका पैर पड़ गया. इससे सांप ने उन्हें डंस लिया. घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया.परिजनों ने बताया कि बारीपदा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.युवक की मौत की खबर मिलते ही मांगरोसोल गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

यह भी पढ़ें: पलामू के डीआईजी और एसपी ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहर की सुरक्षा होगी और मजबूत

संबंधित सामग्री

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

झारखंड

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

झारखंड

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे

झारखंड

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे