खैराछातर स्थित महाबीर चौक स्थित चिंटू शू सेंटर में छापामारी, मौके से कुल 80.25 लीटर अवैध शराब जब्त

खैराछातर स्थित महाबीर चौक स्थित चिंटू शू सेंटर में छापामारी, मौके से कुल 80.25 लीटर अवैध शराब जब्त

खैराछातर स्थित महाबीर चौक स्थित चिंटू शू सेंटर में छापामारी मौके से कुल 8025 लीटर अवैध शराब जब्त

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देशानुसार प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बोकारो जिला के कसमार थाना अंतर्गत खैराछातर स्थित महाबीर चौक के पास चिंटू शू सेंटर में छापामारी की गई.

छापामारी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. मौके से अनीश कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है. बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित धाराओं के तहत अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

जब्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है :-
- Iconiq White 375 ml – 35 पीस
- Iconiq White 180 ml – 96 पीस
- McDowell’s No.1 375 ml – 25 पीस
- McDowell’s No.1 180 ml – 48 पीस
- Sterling B7 375 ml – 34 पीस
- Royal Stag 180 ml – 56 पीस
- Royal Stag 375 ml – 24 पीस 
 कुल जब्त मात्रा: 80.25 लीटर

इस छापामारी अभियान में विजय कुमार पाल, निरीक्षक उत्पाद बोकारो, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक उत्पाद सदर सह तेनुघाट, महेश दास, अवर निरीक्षक उत्पाद चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल एवं अधीनस्थ उत्पाद बल शामिल थे. उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है.
 
संबंधित सामग्री

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति