संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने किया जबकि संचालन थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने किया. बैठक में थाना प्रभारी ने पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि डीजे हल्के साउंड में बजाए और अश्लील गाना नही बजाएं. किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत थाना को देने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों की भूमिका अहम है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा. मौके पर मुखिया कन्हाई राम, जयराम यादव, एसआई रमाकांत सिंह, प्रवेश चौधरी, सतीश सिंह, नागेश्वर यादव, सौदागर साव, अरविंद गुप्ता, पिंटू कुमार, अजित तिवारी, मरगूब आलम, रेशमा प्रवीण, सोनू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित