प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: अपने दिव्यांग पति को सहारा देकर पत्नी प्रखंड कार्यालय भरनो की सीढ़ी चढ़ते नजर आई.काफी मशक्कत के बाद लोगों से पूछते हुए दोनों बीडीओ कार्यालय पहुंचे.और अपनी समस्या सुनाई .मामला यह है कि दक्षिणी भरनो पंचायत के मासूटोली निवासी मोटिया,मजदूर 51 वर्षीय बैजनाथ महली उर्फ बैजू विगत तीन साल पहले लगवा से ग्रसित हो गया. काफी इलाज के बावजूद वह ठीक नहीं हुआ और अब वह चल फिर नहीं पाता है और बोल भी नहीं पाता है.
बैजू महली मोटिया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.परंतु अब वह लाचार हो गया है,इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ईलाज कराने के लिए कोई भी उसके पास नहीं पहुंच सके.थक हार कर मंगलवार को बैजू की पत्नी बुधनी देवी उसे लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच गई.इधर बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने गंभीरता से उनकी समस्या सुना और मदद का भरोसा दिलाया.बैजू महली की पत्नी ने बीडीओ से उसके पति का इलाज कराने,वृद्धा पेंशन बनाने और आवास दिलाने की मांग रखी.
बीडीओ ने पंचायत सेवक को कार्यालय बुलाया और बैजू महली एवं उनकी पत्नी का पेंशन बनाने हेतु तत्काल प्रक्रिया शुरू कराया.साथ ही कल्याण पदाधिकारी को भी निर्देशित किया कि बैजनाथ महली को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू करें.बीडीओ ने कहा कि बैजनाथ महली एवं उनकी पत्नी को कहीं दौड़ना नहीं पड़ेगा.प्रखंड प्रशासन उन्हें हर प्रकार से लाभ दिलाने का प्रयास करेगी.सभी दस्तावेज प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी करने में पंचायत सेवक एवं पीएलभी लक्ष्मण राम जिम्मेदारी निभाएंगे,ताकि दिव्यांग के परिवार को परेशानी ना हो और सरकारी लाभ मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें: युवा शक्ति के दम पर बजरंग दल की भव्य शौर्य यात्रा, 7 दिसंबर को घाघरा में निकलेगी भव्य बाइक रैली