महिला से अवैध संबंध बनाने से इनकार पर पारा शिक्षक ने रची थी हत्या की साजिश, पुलि...

महिला से अवैध संबंध बनाने से इनकार पर पारा शिक्षक ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

महिला से अवैध संबंध बनाने से इनकार पर पारा शिक्षक ने रची थी हत्या की साजिश पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ​पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया है. यह मामला एक पारा शिक्षक द्वारा स्कूल में रोसोईया का काम करने वाली महिला के पति की हत्या की साजिश रचने से जुड़ा है.

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पारा शिक्षक ने उसी स्कूल में रोसोईया का काम करने वाली एक महिला पर जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया. महिला ने शिक्षक की इस अनुचित मांग को साफ इनकार कर दिया. इसके बाद महिला ने यह पूरी बात अपने पति को बताई. इस मामले को लेकर महिला के पति और आरोपी पारा शिक्षक के बीच बहस और विवाद हुआ, जिसके चलते पारा शिक्षक के मन में गहरी रंजिश बैठ गई.

इसी रंजिश का बदला लेने के लिए, पारा शिक्षक ने महिला के पति की हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या की योजना पूरी हो चुकी है और आरोपियों ने रेकी भी कर ली है.

सूचना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पारा शिक्षक के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले एक देसी कट्टा और दो चाकू जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए हैं.  

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते, हत्या की यह पूरी योजना विफल हो गई और चारों आरोपियों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज रही है.

यह भी पढ़ें: घाघरा के किसानों का धान बिचौलियों के हाथों नीलाम, औने-पौने दाम पर लुटने को मजबूर किसान

संबंधित सामग्री

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

झारखंड

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

रांची के साइबर थाने में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ आवेदन, गुरु द्रोणाचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत

झारखंड

रांची के साइबर थाने में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ आवेदन, गुरु द्रोणाचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत

BJP ने की कई जिलों में मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट 

झारखंड

BJP ने की कई जिलों में मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट 

अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, कुल पांच एकड़ अवैध खेती विनष्ट

झारखंड

अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, कुल पांच एकड़ अवैध खेती विनष्ट

j