pair of cobras

हैदरनगर के चौकड़ी गांव में कुएं में मिला नाग-नागिन का जोड़ा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू 

हैदरनगर थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में  उस समय सनसनी फैल गई, जब मध्य विद्यालय के पास खेत के एक कुएं में दो बड़े सांप देखे गए.

By : Ark Sahuliyar
हैदरनगर के चौकड़ी गांव में कुएं में मिला नाग-नागिन का जोड़ा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
हैदरनगर थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में  उस समय सनसनी फैल गई, जब मध्य विद्यालय के पास खेत के एक कुएं में दो बड़े सांप देखे गए. ग्रामीणों ने इसे नाग-नागिन का जोड़ा बताया. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव सहित आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई.

ग्रामीणों के अनुसार किसान अपने खेत की ओर गया था, तभी उसकी नजर कुएं में पड़े दो सांपों पर पड़ी. दोनों सांप कुएं के अंदर एक साथ लिपटे हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से इस क्षेत्र में सांप देखे जा रहे थे, लेकिन कुएं में जोड़े के रूप में पहली बार देखा गया है. इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है. कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं.

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान को दी. थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को सूचना दे दी है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि कुएं के पास भीड़ न लगाएं और सांपों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाएं. वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इधर, नाग-नागिन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कुएं के पास पहुंचने लगे. भीड़ को नियंत्रित करने में ग्रामीण लगे हैं.

यह भी पढ़ें- डोरंडा थाना में नाबालिग से मारपीट के मामले में HC में सुनवाई, सभी थानों में CCTV लगाने को लेकर कोर्ट ने मांगी जानकारी