गढ़वा में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

By : Admin
गढ़वा में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिला के प्रत्येक प्रखंड में कृषि एवं वनोपज उत्पादों के व्यवसाय हेतु एक MPCS को FPO के रूप में किया गया चिन्हित सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि० गढ़वा का बहुउद्देशीय सहकारी समिति (MPCS) के सशक्तिकरण विषयक एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संयुक्त सहकारिता भवन सभागार गढ़वा में किया गया. इस कार्यशाला में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, वन प्रमण्डल पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक सिद्धकोफेड अंशुमन, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवेंद्र राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान समेत महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला सहकारी संघ के सभी निर्वाचित निदेशक, सभी नामित निदेशक, जिला सहकारी संघ से सम्बद्धता प्राप्त सभी MPCS के प्रतिनिधि, DDM नाबार्ड, DPM JSLPS, CSC मैनेजर गढ़वा, अनुमण्डल अंकेक्षण पदाधिकारी सभी सहकारिता पदाधिकारी, सभी वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी, जिला अंतर्गत सभी MPCS के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य आदि उपस्थित हुए. कार्यशाला के माध्यम से अवगत कराया गया कि गढ़वा जिला में सिद्धो कान्हों कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ का गठन 17 नवम्बर 2021 को जिला अंतर्गत पैक्स/लैम्पस के 41 सदस्यों के साथ किया गया. वर्तमान में जिला सहकारी संघ में 18 नये MPCS जुड गये और अब कुल 59 सदस्य हो गये हैं.कार्यशाला में जिला सहकारी संघ के सदस्य हेतु सभी पैक्स/लैम्पस (MPCS) को अवगत कराया गया कि सदस्य दो तरह से बन सकते हैं. पहला, जिसमें साधारण सदस्य पैक्स/लैम्पस (MPCS) हो सकते हैं, जिसकी सदस्यता शुल्क 250 रूपये एवं 5000 हिस्सा पूँजी, कुल 5250 रूपये है. जबकि दूसरा, नाममात्र के सदस्य NGO, JFMC, FPO, वन धन विकास केन्द्र, विशेष प्रकार की सहकारी समितियाँ हो सकती हैं, जिसकी सदस्यता शुल्क 500 रूपये, आवेदन शुल्क 2500 रूपये, कुल शुल्क 3000 रूपये है. इसमें बताया गया कि नाममात्र के सदस्यों को संघ के लाभ वितरण, प्रबंध में भाग लेने एवं मताधिकार तथा चुनाव में भाग लेने का अधिकार नहीं होगा. वे केवल व्यापार कर सकते हैं. वर्तमान में जिला सहकारी संघ में कुल 58 सदस्य हैं. 55 MPCS, एक व्यापार मंडल एवं दो FPO (कृषक उत्पादक संगठन) हैं. गढ़वा जिला के मुख्य वनोत्पाद एवं कृषि उत्पाद से अवगत कराया गया जिसमें वनोत्पाद अंतर्गत महुआ फुल, इमली, करंज, चिरौंजी, बहेड़ा आदि है जबकि मुख्य कृषि उत्पाद में धान, सरसो, अरहर, मक्का, गेहूँ आदि है. राज्य सहकारी के निदेशानुसार गढ़वा जिला के प्रत्येक प्रखंड में कृषि एवं वनोपज उत्पादों के व्यवसाय हेतु एक MPCS को FPO के रूप में चिन्हित किया गया है. आज के कार्याशाला में उप विकास आयुक्त सह विशिष्ट अतिथि, अपर समाहर्ता, वन प्रमण्डल पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक सिद्धकोफेड ने जिला सहकारी संघ को आगे बढाने हेतु अपने-अपने विचार रखें.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के अलग-अलग थानों में आयोजित किया गया थाना दिवस

संबंधित सामग्री

भरनो के जुरा बाजार के समीप सड़क पर रखी मिट्टी बनी हादसे की वजह, स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

भरनो के जुरा बाजार के समीप सड़क पर रखी मिट्टी बनी हादसे की वजह, स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपने पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

18 November 2026
विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर उत्कृष्ट विधायक को किया जाएगा सम्मानित, चयन के लिए बनी कमिटी

विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर उत्कृष्ट विधायक को किया जाएगा सम्मानित, चयन के लिए बनी कमिटी

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक के सम्मान के लिए गठित चयन कमिटी की बैठक 20 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आवास पर होगी।

18 November 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

किसानों को बीज वितरण से लेकर स्वच्छता अभियान तक चला जागरूकता अभियान

18 November 2026
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के लिए गठित की तीन सदस्यीय कमिटी, एनके निर्वाण बने चेयरमैन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के लिए गठित की तीन सदस्यीय कमिटी, एनके निर्वाण बने चेयरमैन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के लिए तीन सदस्यीय कमिटी गठित की है। एनके निर्वाण को चेयरमैन और राजेश सिंह को संयोजक बनाया गया है।

18 November 2026
विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नाबालिग के अपहरण और पहचान के दुरुपयोग के दो अलग-अलग मामलों में दर्ज था केस, दोनों मामलों में चल रहे थे फरार

18 November 2026