गांडेय सीएचसी में कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

By : News11 Bharat
गांडेय सीएचसी में कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को सहियाओं के लिए कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र की सभी सहियाओं को कुष्ठ रोग और उसके लक्षणों की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण के दौरान लेप्रोसी नोडल पर्सन हीरा लाल टुडू ने बताया कि त्वचा के रंग में बदलाव, दाग पर मोटी तथा चमकदार त्वचा, तैलीयपन, तथा चलते समय पैर का लटकना जैसे लक्षण कुष्ठ रोग के संकेत हो सकते हैं. उन्होंने सहियाओं को संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें सीएचसी भेजने की सलाह दी.

सीएचसी प्रभारी अबु कासिफ हसन ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत 10 नवंबर से 26 नवंबर तक प्रखंड में कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जाएगा. अभियान के दौरान प्रत्येक सहिया प्रतिदिन अपने क्षेत्र के 20 घरों का दौरा कर संभावित मरीजों की जानकारी सीएचसी को उपलब्ध कराएगी. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज का उपचार तुरंत शुरू किया जाएगा.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीएम मोहन प्रसाद, बीटीटी रविन्द्र कुमार, सुखोदि बास्के, रमेश मुर्मू, अल्ताफ हुसैन सहित कई सहिया उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: बेतिया में लौरिया की मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; हथियार और उपकरण बरामद

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026