पीएलएफआई का कुख्यात उग्रवादी को हेरहंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएलएफआई का कुख्यात उग्रवादी को हेरहंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोयला व्यवसाई एवं सड़क निर्माण कंपनी को लेवी के लिए फोन से देता था धमकी, पलामू लातेहार जिला के थानों में नव आपराधिक मामले हैं दर्ज

पीएलएफआई का कुख्यात उग्रवादी को हेरहंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 
लातेहार/डेस्कः-
 जिला के हेरहंज थाना पुलिस ने कुख्यात उग्रवादी लोकेंद्र यादव उर्फ नवीन जी को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दी है.जिसका प्रेस वार्ता कर हेरहंज थाना प्रभारी ने जानकारी दी है.गिरफ्तार उग्रवादी हेरहंज थाना क्षेत्र में सरकारी पुल व सड़क निर्माण कार्य को रोकने और लेवी वसूलने की लगातार मिल रही धमकियों के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. निर्माण कार्य को रोकने और पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के मामले में हेरहंज थाना कांड संख्या 26/25 दर्ज किया गया था, जिसमें एक आरोपी को पहले ही पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था.इसके बाद भी पोरसंम–सिकिद, मेराल–चाया, जानी–तासु और हेरहंज–बरियातु मार्ग के निर्माण कार्यों के साथ-साथ कोयला व्यवसायियों को लगातार पीएलएफआई के विकास जीऔर राकेश जी के नाम से व्हाट्सएप व कॉल पर ठेकेदारों को धमकियाँ मिल रही थीं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लातेहार ने हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया.हेरहंज पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा और 35वीं वाहिनी SSB के सहयोग से आरोपी लोकेन्द्र यादव उर्फ नवीन जी, उर्फ विकास जी, उर्फ राकेश जी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी जिला पलामू के पाँकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ गांव का निवासी है और उसका आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है. वह लातेहार व पलामू जिलों में अपहरण, लूट और लेवी वसूली जैसे मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुका है.आरोपी के खिलाफ 
2009 से लेकर 2025 तक पाँकी, तरहसी, मनातु और हेरहंज थानों में अपहरण, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और CLA एक्ट की कई धाराओं में 9 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने रियलमी कंपनी का एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन जब्त की है. लोकेंद्र ने पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया है. साथ ही कई महत्व पूर्ण जानकारी पुलिस को दी है.जिस आधार पर हेरहंज पुलिस अनुसंधान कर रही है. इस छापामारी टीम में थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, उप निरीक्षक पारस मणि, स.अ.नि. मिथलेश पासवान, प्रमोद यादव सहित हेरहंज थाना बल, ई समवाय हेरहंज, एफ समवाय सेरनदाग और 35वीं वाहिनी SSB के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल: SIR, हुमायूं, वक्फ... क्या बिगाड़ सकता है ममता का खेल?

संबंधित सामग्री

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

झारखंड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

आयोजन समिति ने प्रतिभागी टीमों को किया आमंत्रित

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

झारखंड

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

'सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वाहनों पर पोस्टर चिपका कर किया गया जागरूक

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

झारखंड

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा