जलमार्ग पर विकास की नई तस्वीर, पत्रकारों ने किया कोच्चि वाटर मेट्रो का सफर

कोच्चि वाटर मेट्रो

जलमार्ग पर विकास की नई तस्वीर, पत्रकारों ने किया कोच्चि वाटर मेट्रो का सफर

केरल के विकास मॉडल को समझने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचे पत्रकारों ने सोमवार को कोच्चि वाटर मेट्रो में सफर किया.

जलमार्ग पर विकास की नई तस्वीर पत्रकारों ने किया कोच्चि वाटर मेट्रो का सफर

​न्यूज़11 भारत 
कोच्चि/रांची/डेस्क:
केरल के विकास मॉडल को समझने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचे पत्रकारों ने सोमवार को कोच्चि वाटर मेट्रो में सफर किया. इस दौरान उन्होंने आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को करीब से देखा. बिजली से चलने वाली नावों के जरिए वाटर मेट्रो कोच्चि शहर को आसपास के कई द्वीपों से जोड़ती है.

सफर के दौरान पत्रकारों ने वाटर मेट्रो की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की आसान व्यवस्था को देखा. वाटर मेट्रो के 15 रूट हैं, जो 75 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले हैं, इसके जरिए फोर्ट कोच्चि, वायपिन, वाइटिला और कक्कनाड जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ा गया है.

वाटर मेट्रो को मेट्रो रेल, बस और परिवहन के दूसरे साधनों से जोड़ना इसकी खासियत है. इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलती है और सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है. बिजली से चलने वाली नावों के कारण यह व्यवस्था पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है.

वाटर मेट्रो जैसी व्यवस्था को सफल बनाने के लिए पर्याप्त जलमार्ग, अच्छी सुविधाएं और भरोसेमंद नावें जरूरी हैं. इसके साथ नावों का सुरक्षित संचालन, समय-समय पर रखरखाव और आम लोगों के लिए उचित किराया भी जरूरी है, मेट्रो और बस जैसी दूसरी परिवहन सेवाओं से बेहतर जुड़ाव और स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजना बनाना भी इसके लिए महत्वपूर्ण है.

अधिकारियों ने दी वाटर मेट्रो की जानकारी
मीडिया टीम को कोच्चि वाटर मेट्रो परियोजना के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी, इस दौरान केएमआरएल के निदेशक (प्रोजेक्ट्स) डॉ. एम. पी. राम नवास, कोच्चि वाटर मेट्रो के मुख्य महाप्रबंधक शाजी पी. जनार्दनन, मुख्य वित्त अधिकारी रेनजिनी आर. तथा महाप्रबंधक एवं मुख्य संचालन अधिकारी जो पॉल एम. मौजूद रहे.

अधिकारियों ने वाटर मेट्रो के निर्माण, संचालन, रूट, सुविधाओं और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि वाटर मेट्रो कोच्चि शहर और आसपास के द्वीपों के बीच आने-जाने की सुविधा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

मट्टनचेरी की ऐतिहासिक विरासत देखी
वाटर मेट्रो की यात्रा के बाद पत्रकारों ने कोच्चि के ऐतिहासिक इलाके मट्टनचेरी का भ्रमण किया. यहां उन्होंने पुराने भवनों, बाजारों, मसालों की दुकानों और यहां की संस्कृति को करीब से देखा.

मट्टनचेरी अपने पुराने भवनों, संकरी गलियों, मसाला बाजारों और पुराने समय की इमारतों के लिए प्रसिद्ध है. पत्रकारों ने मट्टनचेरी पैलेस, जिसे डच पैलेस भी कहा जाता है, ज्यू टाउन और ऐतिहासिक परदेसी सिनेगॉग का भी दौरा किया.

मट्टनचेरी कभी मसाला व्यापार का बड़ा केंद्र था, आज यह केरल के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल है. यहां की पुरानी इमारतें, बाजार और अलग-अलग संस्कृतियों की झलक पर्यटकों को आकर्षित करती है.

पीआईबी की ओर से आयोजित इस प्रेस टूर में गौरव कुमार पुष्कर, प्रिंस कुमार, श्रेयशी मिश्रा, सनी कुमार, रुचि शर्मा, डॉ. दिव्यांशु कुमार, प्रवीण कुमार, एमआई न्यूज के रविकांत मिश्रा, ओमप्रकाश सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं.

संबंधित सामग्री

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग