रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के भरखर के समीप लावारिस अवस्था में एक बाइक मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है. वही लावारिस बाइक देखे जाने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. फिलहाल पुलिस बाइक को जप्त कर थाने ले आई है. हालांकि इस मामले में डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि बोकारो जिला के दुगदा में बीते 2 से 3 दिन पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर गोलाबारी हुई थी. इसके बाद इस घटना में शामिल कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. इसी मामले में यह बाइक की बरामदगी हुई है. पुलिस आशंका जाता रही है कि हमलावर इसी रास्ते से भागें होंगे. जिसके कारण वह बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. फिलहाल दुगदा पुलिस और डुमरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: वन विभाग की कार्रवाई, जोतांग जंगल से अवैध लकड़ी लदा टेम्पो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार