ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: चास-- तलगडिया मुख्य पथ चास मुफ्सिल थाना क्षेत्र के धनडाबर में अज्ञात बाहन की चपेट में आने से 48 बर्षीय व्यक्ति की घलटु राजवार की धटना स्थल पर ही मौत गयी. धटना के बाद ही बाहन फरार हो गया. मृत युवक जेएच 09 कियु -- 2311 बाइक से आमलाबाद ओपी क्षेत्र भंडारीबांधगांव रिश्ते दार के घर निमंत्रण खाकर अपना घर भवानीपुर साइड चास जा रहा था. इसी क्रम में अज्ञात बाहन के चपेट में आ गया. मृतक दो पूत्र है. मृतक जोधा डीह मोड़ दूकान पर मजदुरी करता था. परिवार का एक मात्र कमाऊ था. परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. धटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचे तथा शव उठाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन व ग्रामीण ने मुआवजा को लेकर शव उठाने नहीं दिया. समाचार लिखै जाने तक सड़क पर ही शव पडा था. जबतक मुआवजा नहीं मिलेगी तब तक शव को उठाने नहीं देगा.
यह भी पढ़ें: रांची में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 17 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की, विराट कोहली मैच के हीरो