ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: बरामसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को अपने ओपी क्षेत्र स्थित अंतर्गत +2 हाई स्कूल बरमसिया में छात्र छात्राओं को संवाद के तहत जागरूकता का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने यहां अध्यनरत विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम, साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी व हेल्पलाइन, पोक्सो एक्ट की जानकारी व जागरूकता के आलावे समाज में बढ़ती हुई महिला अपराध से बचाव व इससे निबटने से संबंधित जानकारी दिया.
ओपी प्रभारी ने कहा कि जानकारी व जागरूकता के अभाव में निर्दोष व्यक्ति को सजा मिलती है,जिसे उन्होंने किया ही नहीं. इसलिए तमाम अपराध व नियमो से संबंधित जानकारी व इससे बचाव को लेकर जागरूक होना जरूरी है. ताकि बेवजह किसी कोपभाजन का शिकार नही होना पड़े. विशेषकर विद्यार्थी जीवन में ऐसी जानकारी उपलब्ध होना जरूरी है. ताकि समाज में भी इसकी जागरूकता फैले.
यह भी पढ़ें: सिल्ली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम