प्रदेश कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमिटी और जिला प्रभारियों की हुई बैठक, प्रभारी के र...

प्रदेश कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमिटी और जिला प्रभारियों की हुई बैठक, प्रभारी के राजू ने संगठन मजबूती और SIR पर दिया जोर

बैठक में कई पदाधिकारियों के समय पर नहीं आने पर प्रभारी भड़के, बैठक स्थल के मुख्य द्वार पर ताला लगवाया

प्रदेश कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमिटी और जिला प्रभारियों की हुई बैठक प्रभारी के राजू ने संगठन मजबूती और sir पर दिया जोर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रदेश कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमिटी और जिला प्रभारियों की बैठक समाप्त हो गयी है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू मौजूद रहे. बैठक में संगठन की मजबूती, SIR पर जोर दिया गया. प्रदेश प्रभारी के राजू ने मौजूद नेताओं को SIR को लेकर मुस्तैदी के साथ अपने प्रभार वाले जिलों में मजबूत करने का टास्क दिया. 

वहीं, बैठक में कई पदाधिकारियों के समय पर नहीं आने पर प्रभारी भड़क गए. गुस्साए प्रभारी ने  बैठक स्थल के मुख्य द्वार पर ताला लगवा दिया. समय पर नहीं आने वाले नेताओं को प्रभारी से विशेष अनुमति लेनी पड़ी. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रभारी ने बताया कि एसआईआर जरूरी कार्य है. ये पार्टी की प्राथमिकता में सबसे आगे. लेट आए नेताओं पर प्रभारी ने कहा कि पद लेने वाले को गंभीर होना होगा. डिसिप्लिन जरूरी है. आज की बैठक काफी अहम थी.

के. राजू ने कहा कि कॉर्डिनेटर को कई अहम निर्देश दिये गए हैं. जिला प्रभारियों को भी टास्क दिया गया है. ये बैठक हर तीन महीने में होगी. वहीं, सभी महीने के अंतिम तारीख को समीक्षा रिपोर्ट देंगे. प्रदेश महासचिव संजय पांडे ने बैठक के बाद कहा कि प्रभारी ने जिला में गुटबाजी रोकने और संगठन को मजबूत करने का टास्क दिया है. साथ ही एसआईआर को गंभीरता से लेकर काम करने को कहा है.

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन के फैसले का इंतजार, राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की नजर
 
संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर