गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा के अध्यक्षता में मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन को ल...

मिशन शक्ति

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा के अध्यक्षता में मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

सभी संबंधित विभागों में नियुक्त होंगे नोडल पदाधिकारी

गढ़वा dc पशुपतिनाथ मिश्रा के अध्यक्षता में मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित अनुश्रवण आवश्यक है. बैठक में मिशन शक्ति से संबंधित सभी विभागों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया. ये नोडल पदाधिकारी अपने-अपने विभागों में मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं के समन्वय, अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे. साथ ही योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की जानकारी संबंधित स्तर पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाएगा. मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित सम्बल एवं सामर्थ्य दोनों घटकों की गतिविधियों में आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

बैठक में मिशन शक्ति के दोनों प्रमुख घटकों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. सम्बल घटक के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन-181 एवं सखी वन स्टॉप सेंटर तथा सामर्थ्य घटक के अंतर्गत शक्ति सदन, पालना घर, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना* की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई. उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को इनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय एवं समन्वित प्रयास किए जाएं.

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद एवं पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की नियमित समीक्षा, अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मिशन शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया.

यह भी पढ़ें: लापता तीसरी कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.