संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के जमडार में शनिवार को महेंद्र सिंह की शहादत दिवस को ले एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्यरूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. बैठक में जमडार पंचायत से 500 लोगों के शहादत दिवस में भाग लेने का लक्ष्य रखा गया. इस कार्यक्रम को ले उपस्थित लोगों के बीच दायित्व सौंपा गया. मौके पर विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह गरीब गुरबों के आवाज थे. उन्होंने दबे कुचले लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए अपनी आवाज बुलंद की. वे सदैव क्षेत्र के विकास के लिए आगे रहते थे. वर्तमान समय केंद्र की सरकार काला कानून ला रही है. मनरेगा को बंद कर दिया गया है. केंद्र सरकार किसान मजदूर आदि के पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं. भाकपा माले इस दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेगी. उन्होंने 16 जनवरी को महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर लोगों से पहुँचने को अपील की.
बैठक की अध्यक्षता संतोष मरांडी एवं संचालन विकास ठाकुर ने किया. मौके पर दिनेश यादव, बैजू मांझी, प्रदीप यादव, सुरेन्द्र हेम्ब्रम, राजू यादव, तालो मुर्मू, रमेश सोरेन, प्रभु यादव एवं विकास कुमार यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गावां में आग से झुलस कर महिला की मौत, आग तापने के दौरान हुआ हादसा