रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के पुत्रीगढा नाला के समीप झारखंड मूल निवासी परिसंघ की एक बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोग बैठक में शामिल हुए. जहां समाज के उत्थान और समाज के एक जूटटा पर चर्चा की गई. बैठक में समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा देश की अहम भूमिका में अपनी भागीदारी बढ़ने पर चर्चा की गई. इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोग मौजूद थे. वहीं बैठक के बाद समाज के लोगों ने एक जूता का परिचय देते हुए वन भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए और एक दूसरे से अपनी पहचान को बधाई कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सुधा सहित जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर रविदास, छोटू राम, सत्यनारायण रविदास, जगदीश रजक, सरयू रविदास, जितेंदर रविदास ,सीताराम तुरी, परमेश्वर तुरी ,संतोष दास ,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड में असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा - सुदेश महतो