प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्कः- बरवाडीह के ऐतिहासिक तीन दिवसीय चपरी मेला देखने के लिए दूसरे दिन रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मेला में लोगों की इतनी भीड़ थी.की जगह जगह जाम की स्तिथि बन गई थी.लेकिन सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम के कारण जाम से निजात देखने को मिला.खुद पूरे मेले पर एसडीपीओ भरत राम पैनी नजर बनाए हुए है.वही सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी अनुराग कुमार मोर्चा लिए दिखाए दिए ताकि किसी प्रकार की घटना न हो.और मेला शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो.सबसे ज्यादा अगर भीड़ देखी गई तो बुंदिया लखटो व टिकरी की दुकान पर दिखे लोगो की माने तो इस मेले में परम्परा है.कि ये मिठाई खरीद कर घर परिवार को खिलाएं.इसके अलावे बड़ा झूला छोटा झूला,बूगी बूगी डांस टैटू बर्तन समेत अन्य चीजों का भी भारी मात्रा में दुकान देखने को मिला.लोगो ने तरह तरह के पकवान का खूब लुत्फ उठाया.लोगो ने तरह तरह के व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया.इस बार अनुमान लगाया जा रहा है.कि पूरे मेले में एक करोड़ के आस पास कारोबार हो सकता है.क्योंकि लोढ़ा सिलोट मांस मछली और झूले मे जिस कदर से भिड़ थी.जो कई बर्षो के बाद इतनी भीड़ देखने को मिली.
ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल: SIR, हुमायूं, वक्फ... क्या बिगाड़ सकता है ममता का खेल?