बैंक से पैसे निकालने आए व्यक्ति की हुई मौत, सिमडेगा पत्रकार संघ के प्रयास से मृत...

बैंक से पैसे निकालने आए व्यक्ति की हुई मौत, सिमडेगा पत्रकार संघ के प्रयास से मृतक के परिजनों को तुरंत मिली सहायता

बैंक से पैसे निकालने आए व्यक्ति की हुई मौत सिमडेगा पत्रकार संघ के प्रयास से मृतक के परिजनों को तुरंत मिली सहायता

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के इंडियन बैंक से इलाज के लिए पैसे निकालने आए एक गरीब व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. इसके बाद सिमडेगा पत्रकार संघ के प्रयास से मृतक के परिजनों को तुरंत सहायता मिली. बताया गया कि कोनमेंजरा निवासी मनोहर डुंगडुंग बीमार चल रहे थे. उनको इलाज के लिए बाहर जाना था. इलाज के लिए वह आज इंडियन बैंक से अपना पैसा निकालने आए थे. उन्होंने 26 हजार का विड्रॉल फॉर्म भरकर बैंक में जमा किए और वे बैंक के नीचे बैठ कर पैसे का इंतजार करने लगे. इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई. जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. लेकिन मृतक के परिजनों के सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया.

मामले की सूचना मिलने पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, सिमडेगा पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री, पत्रकार संघ के उप सचिव विकास साहू और राकेश सरगुजा तुरंत वहां पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिमडेगा जिला प्रशासन और सदर थाना को इसकी सूचना दी. नगर परिषद उपाध्यक्ष और पत्रकार संघ के प्रयास से मृतक के परिजनों को तुरंत समाजसेवी भरत प्रसाद के द्वारा 5 हजार, इंडियन बैंक के द्वारा 5 हजार और एक अन्य समाज सेवी से 5 हजार की नगद सहायता दिलवाई गई. इसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गढ़' के पीएम के बयान पर झारखंड के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

संबंधित सामग्री

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

झारखंड

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

झारखंड

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

झारखंड

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

झारखंड

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग