कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बड़ा हादसा टला, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अं...

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बड़ा हादसा टला, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की तत्परता से 23 छात्राएं सुरक्षित

आग लगी.. धुआं फैला.. 23 बच्चियां अस्पताल में, मंत्री इरफान अंसारी की तत्परता से सब सुरक्षित

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बड़ा हादसा टला स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की तत्परता से 23 छात्राएं सुरक्षित 

न्यूज़11 भारत
जामताड़ा/डेस्क:
आज शाम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. धुएं के कारण विद्यालय की 23 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी नारायणपुर भर्ती कराया गया. जैसे ही घटना की सूचना मिली, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर तत्काल नारायणपुर अस्पताल पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना. मंत्री इरफान अंसारी के पहुंचते ही पूरा अस्पताल अलर्ट मोड में आ गया और चिकित्सा व्यवस्था और तेज़ी से जुट गई.

डॉ. अंसारी ने कहा कि उपचार के बाद सभी बच्चियों की हालत पूरी तरह से स्थिर है. जरूरत पड़ी तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेजा जाएगा. मैं सभी छात्राओं के माता-पिता से मिला हूं और हर संभव मदद का भरोसा देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि यह घटना प्राकृतिक आपदा जैसी थी, भारी बारिश और ठनका गिरने की वजह से छात्राएं बेहोश हुईं. लेकिन नारायणपुर की जनता, स्वास्थ्यकर्मियों और समाजसेवियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. मंत्री ने मीडिया बंधुओं को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने तुरंत सूचना साझा की.

डॉ. अंसारी ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों का जायजा लिया और कहा कि विभाग के पास पर्याप्त फंड है. अस्पताल की हर जरूरत पूरी की जाएगी. लेकिन इलाज और स्वास्थ्य व्यवस्था में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने साफ-साफ संदेश दिया कि सरकार जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह समर्पित है.

ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बनाए गए अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, तीन वर्ष के लिए किए गए नियुक्त 
 

संबंधित सामग्री

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत