जमशेदपुर के पटमदा में विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के शराब और कैश ले उड़े चोर

जमशेदपुर के पटमदा में विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के शराब और कैश ले उड़े चोर

जमशेदपुर के पटमदा में विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी लाखों के शराब और कैश ले उड़े चोर 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
शहर के पटमदा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है. पटमदा स्थित बोड़ाम थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर बाजार क्षेत्र में संचालित एक विदेशी शराब दुकान में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 40 पेटी विदेशी शराब और काउंटर में रखे लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना का खुलासा सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब पगड़ा निवासी सेल्समैन नेपाल महतो दुकान खोलने पहुंचे. शटर टूटा देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. नेपाल महतो के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. नेपाल महतो ने बताया कि वे रविवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. देर रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने और दुकान का इनवर्टर खराब होने के कारण सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर सके, जिससे घटना की कोई फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाई. पुलिस आसपास के बाजार क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही एक संदिग्ध चार पहिया वाहन की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- होली 2026: 4 मार्च को मनाई जाएगी Holi, रंगों के साथ बरतें सावधानी -आंखों की सुरक्षा पर डॉक्टरों की खास सलाह

संबंधित सामग्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप