न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में जारी शीतलहरी और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्रभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज एक महत्वपूर्ण एवं बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य के सभी 24 जिलों के उपायुक्तों को कुल 79,00,000/- (उनासी लाख रुपये) की त्वरित राहत राशि आवंटित की है. यह राशि हर जिले में आवश्यकता अनुसार वितरित की जाएगी, जिससे सभी उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में ठंड से निपटने के लिए अलाव तथा अन्य आवश्यक राहत कार्य तुरंत शुरू कर सकें.
मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने स्पष्ट किया कि शीतलहरी का असर गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर सबसे ज्यादा पड़ता है. इसलिए सरकार का दायित्व है कि किसी भी व्यक्ति को ठंड से पीड़ित न होने दिया जाए. इसी उद्देश्य से तात्कालिक स्तर पर यह राशि जारी की गई है ताकि जिला प्रशासन बिना किसी देरी के राहत कार्यों को गति दे सके. मंत्री इरफान अंसारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों, स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो. रात्रि के समय चलंत टीमों की तैनाती कर जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए.
डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. ठंड की भयावहता को देखते हुए यह कदम समय की आवश्यकता था. झारखंड सरकार की यह पहल गरीब, बेघर और ठंड से प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.
ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट ने TGT नियुक्ति से जुड़े 363 लंबित याचिकाओं का सामूहिक निस्तारण किया
ठंड से ठिठुरते झारखंड को बड़ी राहत, हर चौक-चौराहे पर जलेंगे अलाव, मंत्री डॉ अंसारी का आपदा प्रबंधन में बड़ा फैसला
संबंधित सामग्री
निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प
20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स
भागलपुर में अलर्ट पर अग्निशमन विभाग, 17 संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर
दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर भागलपुर में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण
सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग