संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी और हर्षजनक खबर सामने आई है जहां माननीय सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्रवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित डालटनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड द्वारा नियमित परिचालन की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और इसके तहत ट्रेन संख्या 13379/13380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जो पहले केवल ट्रायल के रूप में स्पेशल बनकर चली थी अब स्थाई रूप से अपनी सेवाएं देगी जिसके लिए सांसद वीडी राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात और पत्र के माध्यम से लगातार अनुरोध किया था.
7 अप्रैल से सुबह 4.30 बजे सांसद वीडी राम करेंगे शुभारंभ
इसी क्रम में आगामी 7 अप्रैल 2026 को सुबह 4:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके नियमित सफर का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा एवं इस ऐतिहासिक अवसर पर सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने समस्त क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है साथ ही सांसद ने पलामू की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति इस बड़ी उपलब्धि के लिए विशेष रूप से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है.
यह भी पढ़ें: भारत का 'मोहरा' पाकिस्तान को करेगा चित! बिजली बनायेगा भारत, झटका लगेगा पाकिस्तान को