जिले में भ्रष्टाचार और कोल कंपनियों की मनमानी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन - विधायक

जिले में भ्रष्टाचार और कोल कंपनियों की मनमानी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन - विधायक

 जिले में भ्रष्टाचार और कोल कंपनियों की मनमानी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन - विधायक

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  लातेहार जिले में अफसर शाही हावी है, लोगों का कोई भी काम बिना पैसे दिए नहीं हो रहा है. भ्रष्टाचार अपने चरम पर है. उक्त बातें आज स्थानयी विधायक प्रकाश राम ने जिला मुख्यालय के बाईपास रोड़ स्थित होटल हिल्ल में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा. उन्होंने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र में आठ से नौ कंपनियों कोल फिल्ड में काम करना चाहती है या कर रही है. इसमें से अधिकतर कोल कंपनियों द्वारा खदान खोलने के नाम पर फर्जी ग्राम सभा कराकर लोगों की जमीन हड़प रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसके खिलाफ आने वाले दिसंबर माह में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इसके लिए आज बैठक रखी गई है. इस बैठक में दिसंबर माह में किस तारीख को और किस दिन यह आंदोलन करना है इस पर विचार विमर्श किया गया. 

वहीं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के सह पर लातेहार जिला में अफसर शाही हावी है,जनता का कोई भी काम नहीं हो रहा है. हर काम में पैसे की मांग की जा रही है. कहा  इन्हीं सब बातों को ध्याम में रखते हुए और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए हम आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं .

विधायक ने आगे कहा कि जिले के भोले भाले आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यहां पर पूर्व से कई कोल कंपनियां खनन का कार्य कर रही है पर उनके द्वारा आज तक विस्थापन के नाम पर केवल ठगने का कार्य किया गया है. यहां तक की प्रभावित लोगों को नौकरी देने के स्थान पर बाहरियों को लाकर खदान में कार्य कराने का कार्य किया जा रहा है. प्रभावित लोगों में भारी आक्रोश है, मैं इससे भलीभांति अवगत हूं. जनता की समस्या मेरी समस्या है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आगामी दिसंबर माह में एक बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है.इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, विवेक चंद्रवंशी, गौरव दास, उत्तम कुमार, आशीष शाहदेव, आनंद सिंह, पिंटू रजक, अशीम बाग सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थि थे. मंच का संचालन विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह ने किया.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में 1 से 30 नवंबर तक सभी पंचायतों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा