न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क: दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है. बैंक से निकासी कर लौट रहे व्यवसायियों को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो अपराधियों ने 3 लाख 80 हजार रुपये छीन लिए. घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.
बैंक से निकासी के बाद बनी लूट की साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत ने हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी की थी. दुकान पहुंचने के बाद उन्होंने पहले से निकाले गए 70 हजार रुपये अलग कर शेष 3 लाख 80 हजार रुपये अपने पिता नंदलाल भगत को सौंपे.
घात लगाए अपराधियों ने झपट्टा मारकर छीने रुपये
नंदलाल भगत जैसे ही उक्त राशि लेकर घर की ओर रवाना हुए पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपये छीन लिए और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी ओझल हो चुके थे.
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- राहे के पोगड़ा रांगामाटी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात, बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिए 3 लाख 80 हजार रुपये
संबंधित सामग्री
सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया
पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया
JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई
JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.
त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त
मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.
चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट
जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा