वेंडिंग जोन का निर्माण

आदित्यपुर में फुटपाथ दुकानदारों को बड़ी सौगात, 3 करोड़ 78 लाख की लागत से दो वेंडिंग जोन का होगा निर्माण

100 से अधिक दुकानदारों को मिलेगा व्यवस्थित बाजार, मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आदित्यपुर में फुटपाथ दुकानदारों को बड़ी सौगात, 3 करोड़ 78 लाख की लागत से दो वेंडिंग जोन का होगा निर्माण

मधु सुदन/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: सड़क किनारे धूप और बारिश के बीच ठेला-खोमचा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले फुटपाथ दुकानदारों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और दुकान उजड़ने की चिंता से राहत मिलने वाली है. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 और 20 में कुल 3 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से दो आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाएगा. गुरुवार को मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

जानकारी के अनुसार, योजना के तहत वार्ड संख्या 13 के आशियाना मोड़ के समीप 12 डिसमिल जमीन पर लगभग 78 लाख रुपये की लागत से वेंडिंग मार्केट बनाया जाएगा. वहीं वार्ड संख्या 20 में एक एकड़ जमीन पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़े वेंडिंग मार्केट का निर्माण होगा. इस परिसर में 100 से अधिक दुकानें बनाई जाएंगी. दुकानदारों और ग्राहकों की सुविधा के लिए दो आधुनिक शौचालयों के साथ सुरक्षा के मद्देनजर चारदीवारी का भी निर्माण कराया जाएगा.

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मेयर संजय सरदार ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों को सम्मानजनक और स्थायी रोजगार स्थल उपलब्ध कराना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्षों से फुटपाथ पर दुकान संचालित कर रहे स्थानीय दुकानदारों को आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी. जमीन को लेकर उठ रही आशंकाओं पर उन्होंने कहा कि इसके लिए अंचल अधिकारी द्वारा गैरमजरूआ जमीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे निर्माण कार्य में प्रशासनिक बाधा की संभावना नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में 500 अन्य दुकानों के निर्माण के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है.

वहीं, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के दौरान अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता था. व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनने से उन्हें अपना कारोबार चलाने के लिए सुरक्षित और स्थायी स्थान मिलेगा. साथ ही मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या में भी कमी आएगी और आम लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी.

इस योजना के शिलान्यास के दौरान वार्ड संख्या 13 के पार्षद शांतनु घोष और वार्ड संख्या 20 के पूर्व पार्षद सह पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: दूसरी शादी से खुन्नस खाकर पहली पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या, मुख्य साजिशकर्ता समेत 3 गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026