खलारी में जेसीबी से लोडिंग के दौरान स्लहरी का बड़ा हिस्सा गिरा, घायल को रांची रेफर

खलारी में जेसीबी से लोडिंग के दौरान स्लहरी का बड़ा हिस्सा गिरा, घायल को रांची रेफर

खलारी में जेसीबी से लोडिंग के दौरान स्लहरी का बड़ा हिस्सा गिरा घायल को रांची रेफर

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क:
खलारी थाना क्षेत्र स्थित जी-टाइप में गुरुवार की सुबह अवैध रूप से स्लहरी (डस्ट) उठाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है. बताया जा रहा है कि जी-टाइप क्षेत्र में एसीसी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा फेंके गए डस्ट (स्लहरी) को उठाने के लिए 407 ट्रक, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों की भीड़ लगी हुई थी. जेसीबी मशीन के माध्यम से स्लहरी लोड कर उसे बीजू पाड़ा, मांडर और खलारी प्रखंड के विभिन्न ईंट भट्ठों तक पहुंचाने की होड़ मची हुई थी.

इसी दौरान भैंसादोन हुटाप निवासी हंसराज गंझू के 21 वर्षीय पुत्र विकास गंझू बेलचा लेकर स्लहरी उठाने का काम कर रहा था. तभी ऊपर से स्लहरी का बड़ा हिस्सा अचानक उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह स्लहरी में दब गया. घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों और वाहन चालकों ने आनन-फानन में स्लहरी हटाकर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय राज हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि युवक का एक हाथ टूट गया है, जबकि पैर में भी गंभीर चोट आई है. साथ ही स्लहरी में दबने के कारण उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

अवैध स्लहरी उठाव पर उठ रहे सवाल ?
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि खलारी क्षेत्र में एसीसी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा वर्षों पहले फेंके गए डस्ट को आर.एस. रुंगटा द्वारा अपनी संपत्ति बताकर कुछ स्थानीय लोगों की मदद से लगातार उठाया जा रहा है. बताया जाता है कि इस स्लहरी को ईंट भट्ठों तक पहुंचाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे खेल में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल उठते रहे हैं. आरोप है कि इस अवैध उठाव के दौरान पहले भी कई बार फायरिंग और हादसे की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें मजदूरों की जान तक जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यह काम बंद नहीं हुआ.

साथ ही बताया जा रहा है कि विवादित स्थल पर किसी के द्वारा   चेक पोस्ट बनाकर स्लहरी उठाने वाले वाहनों से शुल्क भी लिया जाता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह शुल्क किसके अधिकार में है- झारखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन या फिर किसी निजी व्यक्ति , एवं आर एस रुंगटा के?

लगातार हो रहे हादसों के बावजूद इस कार्य पर रोक नहीं लग पाने से प्रशासनिक व्यवस्था और सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध कार्य पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में और बड़े हादसे और भी हो सकते है हो सकते हैं. आस पास के ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जमानत पर जेल से बाहर आए पूर्व सदर शहरयार अली, समर्थको ने किया भव्य स्वागत

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

झारखंड

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

झारखंड

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार