संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत सुइसा में आयोजित सुप्रसिद्ध नेताजी सुभाष मेला का समापन आज टुसु प्रदर्शनी के साथ समाप्त हुआ. मेला में बंगाल के साथ साथ झारखंड के रांची जिला, सरायकेला जिला व पूर्वी सिंहभूम जिला के कलाकारों द्वारा निर्मित टुसूओं का प्रदर्शन गाजे बाजे के साथ पारंपरिक टुसु गीत व नाच के साथ हुआ. वही मनोरंजन की दृष्टी से बिजली झूला, नौका झूला, सहित कई प्रकार के झूले के आनंद लोगो ने लिया. वही मीणा बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की. मेला में भारी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े. आयोजन कमिटी की और से टुसूओं को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में मछली पालन और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के समय और धन की होगी बचत