उत्पाद विभाग की कार्रवाई

उत्पाद विभाग पलामू व बिहार मद्यनिषेध टीम की संयुक्त कार्रवाई, हरिहरगंज सीमावर्ती क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब विनष्ट

10,000 किलोग्राम अवैध जावा महुआ विनष्ट, 200 लीटर शराब बरामद, शराब बनाने की भट्ठियों और उपकरणों को पूरी तरह से ध्वस्त किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उत्पाद विभाग पलामू व बिहार मद्यनिषेध टीम की संयुक्त कार्रवाई, हरिहरगंज सीमावर्ती क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब विनष्ट

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: आगामी पर्व को देखते हुए अवैध शराब तस्करों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है. पलामू उपायुक्त के आदेश और अधीक्षक उत्पाद पलामू के निर्देश पर आगामी दिवाली पर्व  के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत उत्पाद विभाग पलामू और मद्य निषेध औरंगाबाद (बिहार) की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. इस संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 05 नवंबर  को हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बौद्धबिगहा, पिपराघाट और अकौनी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया.

छापामारी के दौरान टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई. घटनास्थल पर महुआ से अवैध चुलाई शराब तैयार करने के लिए 50 ड्रमों में फुलाकर रखा गया लगभग 10,000 किलोग्राम अवैध जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर ही पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही तैयार की गई लगभग 200 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त की गई. कार्रवाई के क्रम में शराब बनाने की भट्ठियों, चूल्हों, बर्तनों और इस अवैध कारोबार में प्रयुक्त अन्य सभी उपकरणों व पकाने की सामग्री को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया. इस व्यापक और त्वरित कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल उत्पाद विभाग द्वारा इस अवैध महुआ शराब के निर्माण और व्यापार में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: आदर्श राजकीयकृत +2 रहमानिया उच्च विद्यालय में 11 अतिरिक्त कमरों का विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026