न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला मुख्य पथ स्थित थाना मोड़ के पास मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपती और उनके दो वर्षीय बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झड़गड़ा निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र पासवान, उनकी पत्नी प्रियंका देवी और दो साल के बेटे के रूप में हुई है. बताया गया कि जितेंद्र अपने ससुराल से पत्नी और बच्चे को लेकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर माली रेलवे क्रॉसिंग के पास स्कॉर्पियो सहित चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.इधर संयोगवश मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी रणवीर कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से तीनों घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: सस्ती और भरोसेमंद बिजली से तय होगा भारत की वृद्धि का अगला चरण - वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल