कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत 

बरही/डेस्क:  चौपारण प्रखंड स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन सोमवार को बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास परिसर में किया गया. सम्मेलन की मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो रहीं.

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो का भव्य स्वागत किया गया. पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, जिला अध्यक्ष बेबी देवी, प्रखंड अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं कांग्रेस की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया. स्वागत के दौरान महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे परिसर में कांग्रेस जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने महिला अधिकार, सामाजिक न्याय और पंचायत सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आने वाले समय में महिला मोर्चा संगठन को और धार दी जाएगी.

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि चौपारण की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

जिला अध्यक्ष बेबी देवी और प्रखंड अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रखंड की महिला कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे. अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया.

यह भी पढ़ें: भरनो ओवर फ्लाई के नीचे अतिक्रमण बना परेशानी का सबब, जाम और दुर्घटना की बढ़ी आशंका

संबंधित सामग्री

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम