दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा, भजन-...

श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा, भजन-कीर्तन, लंगर का हुआ आयोजन

द्वारा झारखंड आंदोलन, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब श्रद्धांजलि सभा भजन-कीर्तन लंगर का हुआ आयोजन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू जिला समिति के द्वारा जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में पद्म भूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं सादगी के साथ मनाई गई.जिसका संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नु सिद्दीकी एवं सचिव रंजन चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा, भजन-कीर्तन तथा लंगर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों ने भाग लिया.कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा झारखंड आंदोलन, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया.

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वे झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए समर्पित कर दिया. उनके संघर्षों और विचारों से आने वाली पीढ़ियां सदैव प्रेरणा लेती रहेंगी.

उन्होंने कहा कि गुरुजी ने झारखंड राज्य के गठन के लिए वर्षों तक आंदोलन किया और शोषित, वंचित तथा गरीब समुदायों की आवाज बनकर कार्य किया. उनका योगदान झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा.इस अवसर पर आयोजित सभी आन्दोलनकरी , नेता और आम जनता को अंग वस्त्र एयं पौधा देकर सम्मानित किया गया.सभी को बाबा के नाम पर पौधा लगाने को कहा गया.और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए. पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया. कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने गुरुजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई. लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और आगंतुकों का स्वागत किया.कार्यक्रम में जिले के केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी,हाजी शमीम, चंदन सिन्हा,युगल किशोर , सुशील मिश्रा, सलोनी टोपनो जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा संतोष मिश्रा, बालकिशन उराँव, असफर रब्बानी संगठन सचिव देवानन्द भारद्वाज,अनुराग सिंह, अखिलेश सिंह,नवीन सिन्हा शाहबाज़ आलम, वरिष्ठ नेता अविनाश देव, सुनील तिवारी ,गोपाल सिंहा,रामनाथ चंद्रवंशी, बबलू शाहनवाज,कमाल खान,इकबाल अहमद, सनी शुक्ला युवामोर्चा से सूरज कुमार, रजनीश सिंह, रिशु अग्रवाल,अरविंद चौधरी, बबलू चौधरी,कौशल किशोर, महिला मोर्चा से संजू देवी,कांति चंद्रवंशी, मंजू चंद्रा, विलिंगना किंडो ,सोनी देवी, नगर मोर्चा से रंजीत जायसवाल, मोहम्मद इल्ताफ, मन्नत सिंह बग्गा, व्यवसाय मोर्चा से दीपू चौरसिया मनोज कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा से फ़ज़ायल अहमद, क्रीड़ा मोर्चा से सुमित वर्मन,दीपक तिवारी, छात्र मोर्चा से सैयद फैज़ल,आर्यन कुमार, सहित विभिन्न प्रखंडों से आए पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और समर्पण सदैव झारखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: पलामू में कल होगी मतदाता सूची प्रकाशित, सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी प्रारूप सूची

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.