बलियापुर करमाटांड़ में बंद आवास का ताला तोड़कर की गई लाखों की चोरी

बलियापुर करमाटांड़ में बंद आवास का ताला तोड़कर की गई लाखों की चोरी

बलियापुर करमाटांड़ में बंद आवास का ताला तोड़कर की गई लाखों की चोरी

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्कः- 
बलियापुर करमाटांड़  लक्ष्मी कॉलोनी में नकदी सहित आठ लाख की संपत्ति की चोरी हो गई. घटना मंगलवार की रात की है. चोरों ने अवधेश कुमार के घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. अवधेश कुमार परिवार के साथ अपने पैतृक घर बिहार गए थे. अवधेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पत्नी करमाटांड़  आवास में थी. रात को उन्हें डर लगने लगा तो पड़ोस में चली गईं. इधर रात में चोरों ने घर साफ कर दिया.  

 चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा एवं अंदर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दो अलमीरा को तोड़कर एक लाख 80 हजार रुपए एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ली.
चोरी गए सामानों में सोने की चेन, अंगूठी, नोज पिन, 1 जोड़ा कंगन, एक जोड़ा सोने का बाला, सोने का लॉकेट के अलावा चांदी के प्लेट, कटोरा, ग्लास, चम्मच, चांदी के मछली आदि शामिल है. आभूषणों की कीमत सात लाख है.

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की. भुक्तभोगी अवधेश कुमार ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है . पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंः- Maldives: नई पीढ़ी नहीं कर सकेंगी अब धुम्रपान का सेवन, नियम उल्लंघन करने पर देना होगा मोटा जुर्माना

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना