तमाड़ में दिल दहला देने वाली वारदात, सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर अधेड़ की हत्या

तमाड़ में दिल दहला देने वाली वारदात, सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर अधेड़ की हत्या

तमाड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर अधेड़ की हत्या

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत 

बुंडू/डेस्क:  तमाड़ थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित जामडीह गांव में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है. गांव के अचरज महतो (50 वर्ष) की सिर पर तेज धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार, मृतक सुबह खेत में भैंस चराने गया था, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी.

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल तमाड़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की.

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है. हालांकि, पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है. 
इस संबंध में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा – “घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. जांच की जा रही है और मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है.”

 घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में एनडीए जीतेगा 200 से ज्यादा सीटें, 2010 का टूटेगा रिकॉर्ड, भागलपुर में शाहनवाज का बड़ा बयान

संबंधित सामग्री

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

झारखंड

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा 

BJP प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न, कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

झारखंड

BJP प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न, कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

भाजपा ने की पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा, भावी कार्यक्रमों की योजना पर हुई विस्तृत चर्चा

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दे दी जान 

झारखंड

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दे दी जान 

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार