चैनपुर में तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार पीपल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खु...

चैनपुर में तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार पीपल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान

चैनपुर में तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार पीपल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त एयरबैग खुलने से बची चालक की जान

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: गुमला से चैनपुर की ओर आ रही एक तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार गाड़ी संख्या जएच–09–एबी–8080 शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के पीपल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ़्तार बहुत तेज थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक कथित तौर पर नशे में धुत था, जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे लगे बोर्ड से जा टकराई.हादसे की भीषणता के बावजूद, कार में लगे एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई. टक्कर के कारण गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.घटना के तुरंत बाद, दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालांकि, देर रात होने के कारण कार को घटनास्थल से दूसरी दिशा की ओर मोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें: गांडेय के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चिकनपॉक्स का प्रकोप, डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राएं घर भेजी गईं

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का