कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही नानी–नातिन की दम घुटने से मौत, बेटी गंभीर, रेफर

कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही नानी–नातिन की दम घुटने से मौत, बेटी गंभीर, रेफर

कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही नानी–नातिन की दम घुटने से मौत बेटी गंभीर रेफर

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेनीकला पंचायत अंतर्गत फुलडीहा गांव में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना दो लोगों की जान ले बैठा, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, फुलडीहा गांव निवासी मिथिलेश राम की पत्नी किरण देवी, उनकी सास मुलारो कुंवर 79 तथा 15 वर्षीय बेटी माया कुमारी शुक्रवार की रात अत्यधिक ठंड के कारण कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही थीं. घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे. गुरुवार की रात्रि शुक्रवार की सुबह जब तीनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं, तो परिजनों ने आवाज लगाई. कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए—तीनों अचेत अवस्था में विस्तार पऱ पड़ी थीं.

घटना की सूचना तत्काल हुसैनाबाद थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद मुलारो कुंवर और माया कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि किरण देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.घटना की खबर मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया. इस हृदयविदारक घटना के बाद फुलडीहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया गया कि मुलारो कुंवर कुछ दिन पहले अपने घर तेतरिया (थाना नबीनगर) से बेटी के घर फुलडीहा आई थीं. मृतका के दामाद मिथिलेश राम बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में तमिलनाडु में पदस्थापित हैं. घटना से क्षेत्र मातम छा गया है.

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद नितिन नबीन 23 दिसम्बर को आयेंगे बिहार

संबंधित सामग्री

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

बिहार पुलिस को और मजबूत बनाने की हो रही तैयारी, खरीदी जाएगी 50 ड्रोन

बिहार

बिहार पुलिस को और मजबूत बनाने की हो रही तैयारी, खरीदी जाएगी 50 ड्रोन

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम