नव निर्माण
एक्सक्लूसिव

दो करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है भगवान भास्कर का भव्य मंदिर,आधुनिक संसाधनों से होगा सुसज्जित

मुंबई में रहकर भी गांव और धर्म से जुड़ा युवा करोड़ों की लागत से बनवा रहा भगवान भास्कर का भव्य मंदिर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दो करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है भगवान भास्कर का भव्य मंदिर,आधुनिक संसाधनों से होगा सुसज्जित

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  25 कट्ठा जमीन पर हो रहा मंदिर, तालाब और परिसर का निर्माण; कभी नक्सल प्रभावित रहा इलाका आज धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से बदल रहा अपनी पहचान

आज की युवा पीढ़ी को अक्सर आधुनिक जीवनशैली और बड़े शहरों की चकाचौंध से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन छतरपुर अनुमंडल के नौडीहा बाजार प्रखंड स्थित गुलाबझरी गांव के राजबांध टोला का एक युवा इस सोच से अलग मिसाल पेश कर रहा है. मुंबई जैसे बड़े शहर में रहकर एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम करने वाले पिंटू कुमार पटेल अपने गांव में करोड़ों रुपये की लागत से भगवान भास्कर का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं. इस काम में उनके पिता सुरेंद्र कुमार सिंह और भाई सुजीत कुमार पटेल भी पूरा सहयोग कर रहे हैं.करीब 25 कट्ठा जमीन में मंदिर के साथ छठ पर्व करने के लिए सुंदर तालाब और पूरे परिसर का निर्माण कराया जा रहा है. मंदिर परिसर के चारों ओर चारदीवारी बनाई गई है. परिसर को सुंदर बनाने के लिए लाइटें लगाई गई हैं साथ ही फलदार पौधे और फूलों के पौधे भी लगाए जा गए हैं वहीं सुरक्षा को लेकर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.

मंदिर के पास बनाया जा रहा तालाब भी इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है.इस मंदिर की खास बात सिर्फ इसकी भव्यता नहीं, बल्कि इसके पीछे एक युवा की धार्मिक आस्था और अपने गांव के प्रति लगाव भी है. मुंबई जैसे महानगर में रहकर अच्छी नौकरी करने के बावजूद पिंटू ने अपने गांव की जरूरत को समझा और धार्मिक स्थल के निर्माण की जिम्मेदारी उठाई. आज की जेन-जी पीढ़ी के लिए यह एक अलग संदेश है कि आधुनिक शिक्षा, करियर और बड़े शहरों में रहने के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ा जा सकता है.पिंटू के पिता सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके गांव के पास भुरहा बाबा का एक पुराना धार्मिक स्थल था. वहां जमीन के अंदर से प्राकृतिक रूप से पानी की धारा निकलती थी. इसी स्थान पर गांव के लोग वर्षों से छठ महापर्व करते आ रहे थे. लेकिन बटाने डैम में पानी का स्तर बढ़ने के कारण वह स्थान डूब गया. इसके बाद ग्रामीणों को छठ पूजा करने में परेशानी होने लगी.इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने गांव में भगवान सूर्य का मंदिर बनाने और साथ में तालाब का निर्माण कराने का विचार किया और वर्ष 2022 में मंदिर की नींव रखी गई पिछले वर्ष से मंदिर परिसर में छठ महापर्व की शुरुआत की गई और इस वर्ष भव्य रूप से छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा.

इस दौरान भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा,शुरुआत में गांव के लोगों ने भी इस पहल में सहयोग किया और करीब 75 हजार रुपये चंदा इकट्ठा हुआ. लेकिन इतने बड़े मंदिर के निर्माण के लिए यह राशि पर्याप्त नहीं थी. ऐसे में निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में परेशानी आने लगी.इसी बीच उनके दोनों बेटों पिंटू कुमार पटेल और सुजीत कुमार पटेल ने मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी उठाने की बात कही. दोनों ने पिता से कहा कि मंदिर निर्माण में जितना भी खर्च आएगा, वे मिलकर सहयोग करेंगे. इसके बाद 25 कट्ठा जमीन में मंदिर, तालाब और पूरे परिसर के विकास का काम शुरू कराया गया.

सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके बेटे पिंटू को बचपन से ही धर्म और धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रही है. उसकी शुरुआती पढ़ाई पहली से सातवीं कक्षा तक गांव के सरकारी विद्यालय में हुई. इसके बाद आठवीं से दसवीं तक की पढ़ाई उच्च विद्यालय छतरपुर से पूरी की. फिर सड़मा स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की.इसके बाद पिंटू मुंबई चला गया और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम करना शुरू किया. मेहनत और लगन के दम पर आज वह एक बड़ी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत है. वहीं उसका भाई सुजीत कुमार पटेल भी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है. दोनों भाई अपनी कमाई का एक हिस्सा गांव के इस धार्मिक कार्य में लगा रहे हैं.वहीं पिंटू कुमार पटेल ने कहा कि मंदिर निर्माण में जितना भी पैसा लगेगा वह वहन करेंगे या गांव के लोगों के सहयोग से निर्माण कराया जाएगा.उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण सरकारी सहयोग नहीं चाहिए बल्कि उस पैसों से गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं में खर्च करना चाहिए.

राजबांध टोला और इसके आसपास का क्षेत्र कभी बेहद सुदूर और नक्सल प्रभावित इलाकों में गिना जाता था. उस समय यहां दिन में भी जाने से लोग डरते थे. शाम होते ही इलाके में सन्नाटा पसर जाता था. लेकिन समय के साथ हालात बदले और क्षेत्र में शांति बहाल होने के बाद अब लोग खेती-किसानी, व्यापार, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

इस मंदिर का निर्माण भी क्षेत्र में आए बदलाव की एक तस्वीर पेश कर रहा है. खास बात यह है कि मंदिर बटाने डैम से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. चारों तरफ पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों से घिरे होने के कारण यहां का प्राकृतिक नजारा बेहद सुंदर दिखाई देता है.गांव में भगवान भास्कर के इस भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद न सिर्फ स्थानीय लोगों को छठ पूजा के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, बल्कि यह धार्मिक स्थल आसपास के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है. एक युवा का अपने गांव की परंपरा, आस्था और जरूरत को ध्यान में रखकर इतना बड़ा कदम उठाना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है.

यह भी पढ़ें: कुसमिता टोला पातोरसाईं से जलडिहा भाया गोनोसाईं, बड़ा कुसमिता तक 6.55 किमी सड़क का विधायक निरल पूर्ति ने किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026