झारखंड स्थापना दिवस पर बेतला में कल भव्य कव्वाली कार्यक्रम, वित्त व स्वास्थ्य मं...

झारखंड स्थापना दिवस पर बेतला में कल भव्य कव्वाली कार्यक्रम, वित्त व स्वास्थ्य मंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

झारखंड स्थापना दिवस पर बेतला में कल भव्य कव्वाली कार्यक्रम वित्त व स्वास्थ्य मंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

प्रमोद कुमार/न्यूज़ 11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के सिल्वर जुबली समारोह के अवसर पर बेतला नेशनल पार्क के समीप अखरा मैदान में 19 नवंबर (बुधवार) को भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

 विधायक ने लिया स्थल का जायजा, लोगों से अधिक संख्या में आने की अपील 

मंगलवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पूरी तैयारी का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने आयोजन समिति को कई दिशा–निर्देश दिए तथा आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

 पुलिस और प्रशासन ने भी किए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा 

इसी क्रम में मंगलवार देर शाम बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार और अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने भी स्थल का निरीक्षण किया. समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई.

अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए पंडाल निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, साथ ही बेतला और आसपास के क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. जगह–जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि वाहनों के संचलन में कोई बाधा न हो. समिति के सदस्य पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय दिख रहे हैं.

 हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल देंगे प्रस्तुति 

नेशनल सोशल यूथ कमेटी की बेतला–पोखरी–बरवाडीह इकाई द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हिंदुस्तान के प्रसिद्ध कव्वाल अनीश शाबरी तथा लोकप्रिय सिंगर सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे.

 कई मंत्री और गणमान्य लोग होंगे शामिल 

आयोजन समिति के अध्यक्ष समशुल अंसारी, हेसामुल अंसारी एवं अब्दुल हलीम ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रामचंद्र सिंह करेंगे.
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान आलम, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सहित कई विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे.

मौके पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गावां: 21 नवंबर से शुरू हो रही ‘आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार’, शिविर को सफल बनाने के लिए बैठक
 

संबंधित सामग्री

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

सदन में भ्रामक जानकारी न दें: डॉ. इरफ़ान अंसारी का प्रदीप यादव को दो-टूक संदेश

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

झारखंड

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

झारखंड

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ