न्यूज11भारत
रांची/डेस्कः रांची के धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर में उत्थान संगठन जनहित सेवा की ओर से भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 51 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए और नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की. आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी और सभी व्यवस्थाओं का जिम्मा संगठन के स्वयंसेवकों ने संभाला.
संगठन की अध्यक्ष रेनू सिंह ने बताया कि उत्थान संगठन पिछले 10 वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण पहल है. रेनू सिंह के अनुसार, अब तक संगठन की ओर से 3000 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है. उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुंचाना है. समारोह के दौरान सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद भी दिया गया.
ये भी पढ़ें- BJP प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे ऑर्किड अस्पताल, पूर्व लोकसभा स्पीकर कड़िया मुंडा का जाना कुशलक्षेम
धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर में उत्थान संगठन जनहित सेवा की ओर से भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में IITF 2026 के पलाश पवेलियन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया पलाश पवेलियन का उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा ग्रामीण महिला उद्यमिता का संदेश!
छठ पूजा को लेकर पलामू पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को शहर में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री
छह जगहों पर होगी बैरिकेटिंग
U19 Asia Cup Final: टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन बनी Asia Cup चैंपियन
एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी देते हुए ट्राफी अपने नाम की.
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की सख्ती, स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त
जामताड़ा जिले के मिहिजाम में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बिना वैध चालान के स्टोन चिप्स लदे एक वाहन को जब्त किया है.
आपसी रंजिश में दोस्त ने ही कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी शाहरुख गिरफ्तार
रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के गढ़ाटोली में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है.