मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, भव्य सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

By : News11 Bharat
मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, भव्य सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​ पलामू जिला मुख्यालय स्थित विष्णु मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी 12 अप्रैल 2026 को मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा साझा की गई. समिति ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है.

​सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पलामू के युवा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 अप्रैल दिन रविवार को शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी. इसमें पारंपरिक कला एवं विरासत का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा. विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए प्रबुद्ध जनों के प्रेरणादायक विचार साझा किए जाएंगे. समिति का मानना है कि एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और यह सम्मेलन उसी शक्ति के प्रदर्शन का माध्यम बनेगा.

​समिति ने कसी कमर, जनसंपर्क पर जोर

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हिंदू सम्मेलन समिति की आधिकारिक घोषणा भी की गई. उपाध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए हर घर तक सूचना पहुंचाना अनिवार्य है. वहीं सचिव कुमार गौरव ने समाज के सभी वर्गों की एकजुटता को इस आयोजन की प्राथमिकता बताया. प्रचार प्रमुख रोहित पाठक और श्वेत रंजन ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है ताकि शिवाजी मैदान में ऐतिहासिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके.

​इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष विकाश सिंह, रौशन चौरसिया, आशीष भारद्वाज, सचिव कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष विकाश तिवारी, शुभम प्रसाद, पंकज जयसवाल तथा अनामिका सिंह समेत समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे. समिति ने जिले के सभी नागरिकों से इस गौरवशाली उत्सव का हिस्सा बनने की विनम्र अपील की है.

यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित करने के लिए कोडरमा में बुलाई गयी विशेष बैठक, कार्यक्रम की तैयार की गयी रूपरेखा

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026
अवैध पटाखा बिक्री से शिवाजी मैदान के लाइसेंसधारी दुकानदार परेशान, जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

अवैध पटाखा बिक्री से शिवाजी मैदान के लाइसेंसधारी दुकानदार परेशान, जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखों की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही

07 November 2026