स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगाया गया फलदार वृक्ष

स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगाया गया फलदार वृक्ष

धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से पौधे लगाने की अपील

स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगाया गया फलदार वृक्ष

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत में चलाए जा रहे स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोरियाडीह के प्रांगण में फलदार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने फलदार वृक्ष लगाकर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान कर प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, हरित पर्यावरण और जलवायु संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ गांव के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामजी प्रसाद, विकाश यादव, सुरेंद्र वर्मा अजीत कुमार, मोनिका कुमारी सहित अन्य  ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा प्रचार वैन को चौपारण में दिखाई गई हरी झंडी, 6 ब्लॉकों के गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वैन

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक